पाटन : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अंगरा गांव निवासी विकास उरांव उम्र 24 वर्ष, जबकि घायलों की पहचान उसी गांव के मंजनाथ उरांव उम्र 22 वर्ष और गिवेश कुमार उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर चैनपुर अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पाटन थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के पास एक कार ने अपना लाइट उनके बाइक पर फोकस किया। उस लाइट के कारण उनका बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण बाइक से गिरकर तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने विकास उरांव को मृत घोषित कर दिया।वही दोनो घायलों का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार ,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!