
पूर्व उप महापौर मंगल सिंह ने अपने टीम के साथ पम्पू कल बेलवाटिकर का लिया जायजा
Palamu : मेदिनीनगर शहर की सम्मानित जनता द्वारा पेयजलापूर्ति की समस्या और शिकायत के मद्देनजर उनके आग्रह पर पूर्व उप महापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने स्थानीय पम्पू कल बेलवाटिका का अपनी टीम के साथ जायजा लिया मौके पर पहुंचने पर पूर्व उपमहापौर ने संबंधित पदाधिकारियों से इस विषय वस्तु में जानकारी ली। आपको बता दिया कि अभी लगातार 5 दिनों से जनता को निर्बाध रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण सम्मानित जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के निमित आज पूर्व उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) और उनकी टीम द्वारा विशेष रूप से इसका जायजा लिया गया।

पेयजलापूर्ति एक से दो दिन में जनता को निर्बाध रूप से मिलने लगेगी ऐसी संभावना पदाधिकारियों द्वारा कही गई। इस अवसर पर पूर्व महापौर ने कहा कि सम्मानित जनता के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे हैं और आगे भी रहेंगे उनकी समस्याओं को वह हर संभव दूर करने का अपने कार्यकाल में भी प्रयास किए हैं और हमेशा करते रहेंगे मौके पर उनकी टीम में श्री परिमल प्रसून ,श्री कुणाल राणा श्री नागेंद्र कुमार, श्री विकास सिंह, श्री प्रवीण कुमार, श्री निलेन्द्र कुमार , श्री मुकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।




