पेट्रोल डालकर जलाई गई महिला ने एक महीना 12 दिन बाद तोड़ा दम, पति ने जिंदा जलाया था जिंदा

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां परिवारिक विवाद में पति द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई पत्नी की एक महीना 12 दिन बाद मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतिका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव निवासी गुरुदेव सिंह की पत्नी उषा देवी उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में मृतिका के परिजनों ने बताया कि 19 मई की रात पति-पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था।विवाद बढ़ने के बाद पति गुरुदेव सिंह ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी उषा देवी के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। जिसमें उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुवे उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।रिम्स में कुछ दिन इलाज चलने के बाद परिजन उषा देवी को घर ले गए थे। इस बीच गुरुवार को उषा देवी का तबीयत अचानक बिगड़ गया।

परिजन उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां जांच के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि घटना हुवे एक महीना बीत चुके हैं।इसके बाद भी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

परिजनों ने छतरपुर थाना की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!