प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता स्थित हुगली नदी में किया नौका विहार

Kolkatta : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि हुगली की कुछ और झलकियां। इस महान नदी में नौका विहार के दौरान मैंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया। साथ ही विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को भी नजदीकी से कैमरे में कैद किया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है। कह सकते हैं कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्रस जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता लेकर बहता है।

आज सुबह कोलकाता में मैंने कुछ समय हुगली नदी के किनारे बिताया। ये एक अवसर था मां गंगा के प्रति आभार जताने का। साथ ही ये अवसर थाना नाविकों से मिलने का भी, जो मेहनती होते हैं और सुबह की सैर पर निकले लोगों से भी मुलाकात हुई। हुगली नदी के तट पर, हमने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली जनता की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!