प्रभात मेहता हत्याकांड: पलामू पुलिस ने आरोपी को बंगलोर से किया अरेस्ट
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा ग्राम निवासी प्रभात मेहता हत्याकांड का खुलासा पलामू पुलिस ने कर दिया है। पलामू पुलिस द्वारा दिए गए प्रेस नोट में कहा गया है कि दिनांक 25.07.2026 दिन शनिवार को ग्राम सहदेवा थाना पाटन जिला पलामू निवासी ठाकुर दयाल मेहता द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि जनके पुत्र प्रभात कुमार मेहता को राहुल राम पिता विनोद राम ग्राम कुडवा थाना पाटन जिला पलामू अपने मोटरसाईकिल से अपहरण कर ले गया है।

जिसके आधार थाना कांड पाटन पर सं०-120/2026 दिनांक-25.07 2026 धारा-140 (1)/140(2)/140(3) बी०एन०एस० दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में दिनांक 26.07. 2026 को समय- 15.10 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर अपहृत प्रभात मेहता का शव ग्राम पाण्डेयपुरा करोरिया, देवेन्द्र भुईंया के अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद किया गया। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्फ राहुल चन्द्रवंशी पिता विनोद राम ग्राम कुड़वा थाना पाटन जिला पलामू को दिनांक-29.07.2026 को राजनकुंटे, बैंगलोर से गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपना अपराध स्वीकार किया है तथा कांड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल पर सवार अन्य अभियुक्त का भी पहचान किया है। काड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। पलामू के पुलिस कप्तान कपिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्फ राहुल चन्द्रवंशी पिता विनोद राम ग्राम कुडवा थाना पाटन जिला पलामू
जप्त सामान
- एक एंड्रॉयड मोबाईल (जिसमें दो सीम लगा हुआ है)
अपराधिक इतिहास
- पाटन थाना कांड सं0-104/2023 दिनांक-22.06.2023 धारा-341/323/325/
354/504/506/34 भा०द०वि०
- पाटन थाना कांड सं0-39/24 दिनांक-28.03.2024 धारा-25(1-b) (a)/26/35 आर्म्स एक्ट
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
- पाटन थाना पुलिस बल



