
फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एक गिरफ्तार
Latehar : हेरहंज थाना पुलिस ने फर्जी एवं जालसाजी कर दस्तावेज तैयार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, हेरहंज थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 22 जुलाई 2026, में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 338, 336(3), 337, 340(2) एवं 62(2)(a) के तहत दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त नरेश उरांव (पिता- वोलवा उरांव), निवासी ग्राम डाढ़ा, टोला डुमरा, थाना बारियातू, जिला लातेहार को फर्जी एवं जालसाजी कर दस्तावेज तैयार करने में संलिप्तता के आरोप में 24 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





