केड़ में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, 254 लोगों को मिला लाभ

Latehar : परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के सचिव के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर क्लस्टर बनाकर लर्निंग लाइसेंस बनाने के विशेष अभियान के तहत सोमवार को बरवाडीह प्रखंड के केड़ पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 254 लोगों का लर्निंग लाइसेंस (Learner’s License) बनाया गया।

मुखियाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

शिविर को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशेषकर पंचायत के मुखियाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों का लर्निंग लाइसेंस बनवाने में सहयोग किया।

परिवहन विभाग ने सभी पंचायत सचिवों एवं मुखियाओं को निर्देश दिया है कि वे आगामी शिविरों में भी अधिकाधिक लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान का उद्देश्य प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner’s License) तथा चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) जारी करने के साथ-साथ हिट एंड रन, गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

शिविर में रहे उपस्थित

शिविर के सफल संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा (कंप्यूटर ऑपरेटर), दिनेश लोहरा (कंप्यूटर ऑपरेटर) एवं अभिषेक कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) ने तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!