बरवाडीह थाना का एसपी ने किया गहन निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar:लातेहार पुलिस अधीक्षक, लातेहार द्वारा आज बरवाडीह थाना का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, थाना अभिलेखों के रख-रखाव तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान थाने में दर्ज विभिन्न प्रतिवेदित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों (Pending Cases) का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वारंट/कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने के आदेश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आम जनता की समस्याओं को सुनने तथा उनका त्वरित समाधान करने का कड़ा निर्देश दिया।इसके अलावा बरवाडीह थाना अंतर्गत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!