
बालाजी कंपनी की देखरेख में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का हो रहा है बेहतर साफ-सफाई
Upendra Kumar papu
Palamu : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बालाजी कंपनी के नेतृत्व में इन दिनों अस्पताल में बेहतर तरीके से सभी वार्डो की साफ सफाई कराई जा रही है। ऐसे तो सदर अस्पताल में प्रतिदिन साफ सफाई कराया जाता है, लेकिन अस्पताल में फैले गंदगी को अच्छी तरह से साफ सफाई रखने के लिए बालाजी कंपनी के मालिक के निर्देश पर शनिवार को विधिवत साफ सफाई कराया गया। ताकि अस्पताल पूरा साफ दिखे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बालाजी के अधिकारी और अस्पताल कर्मचारी सतीश चंद्रवंशी ने बताया कि बालाजी कंपनी के मालिक के निर्देश पर हर दिन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विधिवत साफ सफाई कराया जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार के दिन सभी स्टाफ अस्पताल में सफाई करने के लिए सुबह में ही अस्पताल पहुंचे थे।अस्पताल पहुंचकर ऊपर तल्ले से लेकर नीचे तल्ले तक हार्पिक,एसिड, ब्लीचिंग पाउडर और सर्फ की मदद से पूरे फर्श की अच्छी तरह से सफाई किया गया।इसके अलाव अस्पताल के बाहर में काफी कूड़ा कचरा पड़ा हुआ था।उसे भी उन्होंने विधिवत साफ कराया।ताकि मरीजों को गंदगी के कारण संक्रमण होने का खतरा न बना रहे।
उन्होंने बताया कि सफाई के दौरान वह खुद सफाई कर्मियों के साथ थे। ताकि सफाई कर्मियों के लापरवाही की वजह से अस्पताल में कहीं गंदा न रह जाए। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज अस्पताल के कर्मचारीयो की बात नहीं मानते हैं। उन्होंने बताया की अस्पताल में मरीजों को कूड़ा डालने के लिए हर जगह पर डस्टबिन रखी गई है। इसके बाद भी मरीज और उनके परिजन अस्पताल परिसर में ही जहां तहां कूड़ा कचरा फेक कर अस्पताल परिसर को गंदा कर देते हैं।
इतना ही नहीं अस्पताल में भर्ती मरीज के कई परिजन अस्पताल के दीवाल पर ही गुटका पान थूक कर खिड़की और फर्श को गंदा कर देते हैं। खिड़की और दीवार पर थूके गए गुटखा का दाग छुड़ाने में सफाई कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से आग्रह किया है की अस्पताल में इधर उधर गंदगी ना फैलाए।अस्पताल में रखे गए हुवे डस्टबिन में ही कूड़ा को डाले।




