ब्रह्माकुमारीज ने मनाया जन्माष्टमी, बच्‍चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्‍तुत की

Latehar : शहर के बाईपास रोड में सोन भवन में अवस्थित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया।मौके पर श्री कृष्णा की मनोहर झांकियां छोटे-छोटे बाल कृष्ण एवं राधा की जीवंत झांकी प्रस्‍तुत किये।

श्री कृष्ण की आरती करते हुए बच्चों के द्वारा श्रीकृष्ण की लीलाएं नाटक प्रस्तुत किया।मनमोहक नृत्‍य करते हुए कृष्ण को पालकी में झूला झुलाया एवं मटकी फोड़ने जैसी लीलाएं रची।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था की संचालिका बीके अमृता के द्वारा बताया गया कृष्ण जन्माष्टमी हमें सिखलाता है कि हमें श्री कृष्णा के जैसे अपने आप को बनाना है।

यह एक अपने आप में एक नए युग की प्रारंभ का उदगार है।यह स्वयं का स्वयं में जन्म की कहानी है।त्योहार के अवसर पर सिर्फ अपने बच्चों को कृष्ण या राधा जैसा श्रृंगार करना काफी नहीं है उनके गुणों व आदर्श को अपने जीवन में लाना आवश्यक है।कृष्ण को सदैव मुस्कुराता हुआ शास्त्रों में दिखाया गया है।कितनी भी बड़ी परिस्थिति को को और सहज ही पार कर लेते थे।हमें भी किसी भी प्रकार की परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए।उसे सहज खेल-खेल में पर करना चाहिए।

उपस्थित सभी बालकृष्ण एवं राधा को माखन मिश्री का भोग भी लगाया।उक्त कार्यक्रम में काफी संख्या में बीके बहन व भाई मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!