भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों का 3 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मंत्रियों के लिए 3 सितंबर को पार्टी मुख्यालय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में देश के भाजपा शासित राज्यों के करीब 25 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और विनय सहस्त्रबुद्धे मंत्रियों को प्रशिक्षण देंगे।

सूत्रों के अनुसार शिविर में केंद्रीय योजनाओं और नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ ही युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने के तरीके भी मंत्रियों को बताए जाएंगे। मंत्रियों को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने को लेकर भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ जल प्रबंधन, भू जल संरक्षण, सिंचाई को लेकर भी चर्चा होगी।

प्रशिक्षण शिविर के बाद सभी करीब 25 मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राजधानी में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने तथा ‘जल सुरक्षित भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जल शक्ति मंत्रालय का पहला विभागीय शिखर सम्मेलन 1 और 2 सितंबर को सुषमा स्वराज भवन में आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी भाग ले रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!