भूसुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, सुशील यादव बने अध्यक्ष

Latehar : भूसुर गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा बाड़ी प्रांगण लातेहारमें ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भूसुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति का उद्देश्य दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करना है।

बैठक में सुशील कुमार यादव को अध्यक्ष,बिनोद उरांव को उपाध्यक्ष, मुकेश यादव को सचिव, दिलीश्वर साहू को उप सचिव, रंजीत यादव को कोषाध्यक्ष तथा संदीप यादव को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।

समिति के संरक्षक के रूप में ईश्वर यादव, हरखनाथ यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र भगत, नागेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह, मानी सिंह, मनोज यादव एवं उपेंद्र यादव को शामिल किया गया है।

वहीं संयोजक मंडली में अजय यादव, मिथलेश यादव, संतोष यादव, रामचंद्र सिंह एवं बालेश्वर यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीरज कुमार, पंजक यादव, नीतीश यादव, विकास यादव, अशोक सिंह, दिनेश यादव, आशीष यादव, रोशन कुमार, उपेंद्र यादव, प्रेम उरांव, मनीष यादव, उगेश यादव, चितरंजन यादव एवं हीरा यादव को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीण मिलकर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से पूजा आयोजन में सहयोग और सहभागिता की अपील की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!