महिला आरक्षण-परिसीमन परसंसद में आज से चर्चा, पीएम मोदी बोले : नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक दिन

New Delhi : आज से महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा शुरू होगी। संविधान में संशोधन की तैयारी के लिए बुलाए गए तीन दिवसीय विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। लोकसभा में आज से 18 घंटे की चर्चा शुरू होगी। इन बदलावों के बाद देश की संसद में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

संसद सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने कहा कि देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। एक्स हैंडल पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने अपने इस कथन के साथ संस्कृत भाषा के सुभाषित का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने लिखा,

व्युच्छन्ती हि रश्मिभिर्विश्वमाभासि रोचनम्।
ता त्वामुषर्वसूयवो गीर्भिः कण्वा अहूषत॥

इधर कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को पेश करने का विरोध किया है। उन्होंने इसके खिलाफ नोटिस देकर कहा है कि इस बिल को सदन में लाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यह बिल लोकसभा सीटों के पुनर्निर्धारण यानी परिसीमन से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर पहले से ही राजनीतिक बहस तेज है। सरकार इस विशेष सत्र में कई अहम विधेयक लाने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष का कहना है कि परिसीमन जैसे बदलावों से देश की राजनीतिक और संघीय व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!