मात्र ज्ञान नहीं, पद्धति की भी परीक्षा : विभाग निरीक्षक

Latehar :सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में चल रहे प्री मिड एग्जाम के दूसरे दिन पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने परीक्षा और इसकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं सिर्फ ज्ञान प्राप्ति की जांच नहीं बल्कि एक पूरी प्रक्रिया और पद्धति की भी परीक्षा है।

इसके माध्यम से आत्मविश्वास, भरोसे और धैर्य कभी विकास बच्चों में होता है।उन्होंने प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के साथ सभी कक्षाओं में घूम कर छात्र-छात्राओं से संक्षिप्त चर्चा में प्रश्न और उत्तर एवं व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के निमित्त की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!