मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस ने नकली कीटनाशक एवं धान के विचडा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस ने नकली किटनाशक एंव धान का विचडा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने कहा :
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि 22 जुलाई को समय करीब 14.30 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोखराहा खुर्द में प्रिन्स मेहता के घर में क्रिस्टल कंपनी का नकली किटनाशक एंव धान का विचडा पैक कर बेचा जा रहा है। जिस पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये छापामारी दल का गठन कर पोखराहा खुर्द स्थित प्रिन्स मेहता के दुकान में छापामारी किया गया। जहा से नकली किटनाशक दवा, धान का बिचडा का रैपर एंव सील गशीन बारमद किया गया है जिसकी अनुमानित किमत लगभग 40 लाख रूपये है। जिसपर सदर थाना कांड सं0 83/26 दिनांक 22.07.26 धारा 103/104 Trade Mark Act & 63/64/65 Copyright Act. दर्ज किया गया है।छापामारी अभियान में एसआई कलेश्वर महतो,एएसआई नबी अंसारी,तरेसा मिंज, सदर थाना,पुलिस जवान रमेश महतो,धर्मेन्द्र कुमार शामिल थे।




