रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड ए में हुआ चयन

Latehar : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी में ऑफिसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर लीगल के पद पर पलामू जिला के बारा ग्राम निवासी रजनीश कुमार का चयन हुआ है। मालूम हो श्री कुमार लातेहार व्यवहार न्यायालय में कार्यरत प्रभारी जिला लोक अभियोजक शिव शंकर राम के सुपुत्र हैं।

जानकारी के अनुसार चालू वर्ष में झारखंड- बिहार से रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड वन में इकलौता चयन है। पलामू के सुदूरवर्ती ग्राम से तालुकात रखने वाले श्री कुमार की प्रारंभिक शिक्षा पलामू में ही हुई है। भूगर्भ शास्त्र से स्नातक करने के उपरांत उन्होंने अपना करियर विधि के क्षेत्र में जारी रखा। इसी क्रम में उनका चयन कैंपस लॉ सेंटर दिल्ली विश्वविद्यालय में विधि स्नातक के पढ़ाई के लिए हुआ।

श्री कुमार विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत दिल्ली हाईकोर्ट में गत 1 सितंबर 2025 से प्रैक्टिस कर रहे थे। मालूम हो श्री कुमार के ज्येष्ठ भ्राता मनीष कुमार भी झारखंड सहायक लोक अभियोजक के प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।दोनों भाइयों के संबंध में बताया जाता है कि प्रारंभ से ही दोनों मेधावी एवं कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं।

श्री कुमार के चयन होने पर स्थानीय अधिवक्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें धन्यवाद दिया है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!