राष्ट्रमंडल खेल : प्रीति और जैसमीन ने मुक्केबाजी में जीता गोल्ड

Glasgo : राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को प्रीति और जैसमीन लांबोरिया ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में दो और गोल्ड डाल दिए।

दोनों भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की।विश्व नंबर-3 प्रीति ने महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले की शुरुआत से ही प्रीति ने अपनी तेज गति, सटीक पंच और शानदार टाइमिंग से कनाडाई मुक्केबाज पर दबाव बनाए रखा। अंतिम राउंड में कनाडाई मुक्केबाज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन प्रीति ने संयम बनाए रखते हुए दूरी का बेहतरीन इस्तेमाल किया और साफ-सुथरे पंच लगाकर मुकाबला पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखा।

प्रीति का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। उन्हें सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला था, जहां उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को भी 5-0 से हराया था। उस मुकाबले में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को तीन बार ‘स्टैंडिंग काउंट’ पर पहुंचाकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, विश्व नंबर-1 जैसमीन लांबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में गत चैंपियन माइकेला वॉल्श (उत्तरी आयरलैंड) को भी 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!