रेड़मा में महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा भगवती हॉस्पिटल के पीछे शनिवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!