सदर अस्पताल में उमड़ा समर्थकों की भीड़, सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता ईश्वरी पांडे के पुत्र का हुआ निधन

Palamu : भाजपा नेता ईश्वरी पांडे के पुत्र आकाश पांडे के सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद डालटेनगंज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने आकाश के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सबकी आंखें नम थी और हर कोई गम में डूबा हुआ था। आकाश का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके परिजनों ने शव को लेकर पैतृक गांव पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला चले गए। यहीं पर आकाश का अंत्येष्टि कार्यक्रम संपन्न होगा।

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान अविनाश वर्मा, शिव कुमार मिश्रा, सोमेश सिंह, राजेश गुप्ता, प्रफुल्ल सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण सिंह, विजय ओझा, संग्राम सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, किसलय तिवारी, उदय शुक्ला, उदय शुक्ला, अरुण दुबे, अभिमन्यु तिवारी, संजय कुमार,धर्मेंद्र दुबे, शिक्षक सुधाकर शुक्ला, राणा मनीष सिंह, अनुराग कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!