रेड़मा में महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा चौक के नजदीक एक घर में बुधवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव पाया गया। महिला की पहचान शहर थाना क्षेत्र के रेडमा निवासी सूरज कुमार की पत्नी वैष्णवी उर्फ खुशबू कुमारी (उम्र 28 वर्ष)के रूप में की गई है।

पुलिस को दी गई जानकारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

खुशबू कुमारी के परिजनों का आरोप : ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

मृतक खुशबू कुमारी के परिजनों का कहना है कि दहेज को लेकर खुशबू को ससुराल वाले और पति हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। परिजनों ने आशंका जाते हैं कि दहेज को लेकर ही खुशबू के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है।

छानबीन में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!