
रेहला : युवक को चाकू मारकर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने युवक को चाकू मार कर घायल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया की रेहला के स्थानीय निवासी आरोपी अनुज उर्फ भोलू सोनी ने एक युवक दिनेश चंद्रवंशी को गुरुवार की रात चाकू मार कर घायल कर दिया था। जिसके के बाद परिजनों के द्वारा रेहला थाना में घटना से संबंधित मामला दर्ज कराया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अनुज उर्फ भोलू सोनी को गिरफ्तार कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया है। मालूम हो की चाकू लगने के बाद दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल है।मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो दिन तक इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार को उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।




