लातेहार की श्रेया सुमन ने नीट की परीक्षा में लाया 359 वां रैंक

Latehar : जिला मुख्‍यालय निवासी नवीन कुमार सिंह व सुमन सिंह की पुत्री श्रेया सुमन ने नीट- 2026 की परीक्षा में शानदार उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार वरन लातेहार जिला का नाम रौशन किया है।

श्रेया सुमन ने 720 में 627 अंक ला कर सामान्‍य ईडल्‍यूसी केटेगरी में ऑल इंडिया में 359 वां रैंक लाया है।श्रेया की इस उपलब्धि पर परिवार ही नहीं लातेहार वासी भी काफी प्रसन्‍न हैं।उन्‍होने श्रेया सुमन व उसके परिजनों को शुभकामनायें दी है. बता दें कि श्रेया की प्रारंभिक पढ़ाई लातेहार में ही हुई है।इसके बाद उन्‍होने 11 वीं व 12 वीं की पढ़ाई रांची के कपिल देव डीएवी पब्धिक स्‍कूल में किया।

श्रेया का नीट में यह दूसरा प्रयास है।श्रेया ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया है।उसने बताया कि उसकी दादी का सपना था कि वह एक डॉक्‍टर बने।उसने अपनी दादी के सपनों को सच कर दिया है।श्रेया ने यह भी सच साबित कर दिया है कि लातेहार जैसे सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर भी नीट जैसी देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में मुकाम पाया जा सकता है।श्रेया की यह सफलता जिले के अन्‍य वैसे छात्र व छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है जो नीट की परीक्षा उर्तीण कर डाक्‍टर बनने का सपना देखते हैं।श्रेया के पिता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि श्रेया ने कभी भी पढ़ाई से जी नहीं चुराया और एक लक्ष्‍य निर्धारित कर आगे की तैयारी की और इसका सकारात्‍मक फल उसे मिला है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!