लातेहार में सख्त वाहन जांच अभियान, 36 वाहनों पर कार्रवाई

लातेहार: उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल द्वारा मंगलवार, 28 अप्रैल की सुबह लातेहार थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के तहत कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुल 85 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 36 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान किया गया। इस क्रम में कुल ₹80,300 की जुर्माना राशि वसूली गई।
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त संदीप कुमार (भा.प्र.से.) ने जिला परिवहन पदाधिकारी को सख्ती से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इसके अलावा जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मित्तल पेट्रोल पंप पर जांच के दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!