लापता 13 वर्षीय किशोरी का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Gadhwa – रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द हाईवे से सटे गांव में बुधवार सुबह से लापता 13 वर्षीय किशोरी उर्मिला कुमारी का शव गुरुवार को घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ। मृतका अशोक यादव की पुत्री थी।

शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया गया कि उर्मिला बुधवार सुबह से ही घर से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को घर के पीछे स्थित कुएं में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आकाश कुमार और एसआई जयप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया।

पुलिस किशोरी की मौत को लेकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!