
लोजपा (रामविलास) ने धूमधाम से मनाया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन

Latehar : झारखंड प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनार्दन पासवान तथा प्रदेश महासचिव विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह के निर्देशानुसार शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को लातेहार के बानपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हो तथा राष्ट्र और जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान एवं नागेंद्र प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवध नारायण सिंह, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रजापति, आईटी सेल अध्यक्ष शिव दर्शन पासवान, जिला महासचिव दिलीप प्रसाद, राजन सिंह, श्याम बिहारी, शंभू, अशोक पासवान, लक्ष्मण पासवान, सुनील कुमार,जगदीश, सनी कुमार, भोला राम एवं सदस्य शोभा देवी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।





