विभिन्न मांगों को लेकर जल सहियाओं का धरना,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

Latehar : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचीं जल सहियाओं ने अपनी समस्याओं को उठाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। बाद में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा।

धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महासंरक्षक एतवारी महतो ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन जल सहियाओं को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस वर्ग की महिलाओं के हितों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।जिला अध्यक्ष शीला देवी ने कहा कि जल सहियाएं वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों का जिम्मा निभा रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक स्थानीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है।उन्होंने लंबित मानदेय का भुगतान जल्द करने और रोजगार को सुरक्षित बनाने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष मेरी स्तेला एक्का ने कहा कि वर्तमान महंगाई को देखते हुए जल सहियाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान भारत और बीमा योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने, शहरी क्षेत्र की जल सहियाओं से उसी क्षेत्र में कार्य लेने तथा उन्हें स्थायी नियोजन नीति के तहत समायोजित करने की मांग भी उठाई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जाने वाले कार्यों में जीएसटी समाप्त करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

धरना में सवित्री देवी, अर्चना देवी, सुजनती देवी, शशि रानी, नेहा सिंह, ललिता देवी, सविता देवी, मीना देवी, रेशमा प्रवीण, बबीता देवी, धनेश्वरी देवी सहित बड़ी संख्या में जल सहियाएं उपस्थित रहीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!