विस्थापितों की समस्याओं के समाधान बिना एनटीपीसी जनसुनवाई रद्द करे प्रशासन : अमित पाण्डेय

लातेहार:आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बालूमाथ प्रखंड के विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं एवं पुनर्वास की मांगों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने चेतावनी दी कि विस्थापितों की समस्याओं का समाधान किए बिना आगामी 1 जून को प्रस्तावित एनटीपीसी की पर्यावरण जनसुनवाई कराने का प्रयास किया गया तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और प्रबंधन की होगी।ज्ञापन में कहा गया है कि बालूमाथ प्रखंड के छह प्रभावित गांवों के विस्थापित ग्रामीण लंबे समय से उचित मुआवजा, पुनर्वास और स्थानीय रोजगार की मांग कर रहे हैं।इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।अमित पाण्डेय ने बताया कि प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को गेरेंजा मोड़ स्थित एनएच-22 मुख्य मार्ग को लगभग छह घंटे तक जाम रखा था। बाद में अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया।

आजसू पार्टी के तीन प्रमुख मांगें

आजसू पार्टी ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें 1 जून की प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल रद्द करना, प्रशासन-एनटीपीसी प्रबंधन-विस्थापित ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करना तथा उचित मुआवजा, पुनर्वास और स्थानीय रोजगार को लेकर स्पष्ट नीति घोषित करना शामिल है।उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी विस्थापितों के हक और अधिकार की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!