वीरेंद्र प्रधान बने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनार्दन को मिली jharkhand प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Ranchi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विधायक जनार्दन पासवान को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सहमति से नई जिम्मेवारी दी गई है।यह जानकारी पार्टी नेता रांची जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

दिनेश सोनी ने उम्मीद जताया है कि जनार्दन पासवान के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने में नए प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

दिनेश सोनी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व के साथ झारखंड में लोजपा (रामविलास) की राजनीतिक एवं सांगठनिक स्थिति और मजबूत होगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!