
शराब बेचने वालो पर बारियातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हजारों लिटर शराब किया गया नष्ट
Ramprit lohra @ united palamu
Latehar:बारियातु पुलिस ने थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में बारियातु बस्ती रोड मे महुआ सराब बेचने वालो पर बड़ी कार्रवाई करते हुये लगभग हजार लिटर से अधिक महुआ शराब को नष्ट किया।साथ ही उन्होने लोगो को शराब ना बेचने की सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शराब पीने वाले के साथ साथ उसके घर परिवार को भी बर्बाद कर देता है ,आस पास के माहौल को खराब करता है ,खुलेआम देशी शराब बिकने से साम होते ही शराबियो व मनचलो का जमावडा़ शुरू हो जाता है ,साथ ही ज्यादातर सड़क दुर्घटना का कारण भी शराब ही है।थाना प्रभारी ने आस पास के लोगों को भी सराब बेचने वालो को मना करने व ना बेचने की अपील की है ,वहीं ऐसा नहीं करने वालों पर कडी़ कारवाई की बात कही।इस कारवाई में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, पुअनि अनुप कुमार, संतोष कुमार पाठक, सअनि छोटू पंडा, दिनेश कुमार ,राजकिशोर सिंह, जितेंद्र कुमार, दिलखुश अंसारी भारी संख्या में महिला पुलिस व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





