शहर थाना की पुलिस को गुमशुदा युवक की तलाश, परिजन परेशान

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना गायत्री मंदिर रोड स्थित स्थानीय निवासी सत्येंद्र दयाल के पुत्र अमृताशज उर्फ अंशु कुमार उम्र 19 वर्ष 11 मई की सुबह अपने घर से पूजा करने के लिए काली मंदिर निकला था।जिसके बाद से वह लापता है। परिजन उसे सगे संबंधियों सहित सभी जगह पर उसकी तलाश की परंतु अभी तक अमृताशज उर्फ अंशु कुमार का सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं परिजन थक-हार कर अमृताशज उर्फ अंशु कुमार के लापता होने से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज करा दिया है।

शहर थाना में मामला दर्ज होने के बाद से शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टिओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह गुमशुदा की तलाश के लिए दिन रात एक कर दिए है।

मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को यह युवक दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत मोबाइल नंबर 7050 511839 या फिर 923415 21 59 पर परिजनों को दें। इसकी सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!