शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है: तृप्ति भारती

Latehar: जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय, (एसओई), लातेहार में शुक्रवार को चालू सत्र की पहली अभिभावक-शिक्षक गोष्‍ठी का आयोजन किया गया।गोष्‍ठी में आगामी 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा देने वाले छात्र व छात्रायें एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया.।

गोष्‍ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्‍यक्ष आशीष टैगोर ने छात्रों को कहा कि परीक्षा स्‍वयं का मूल्‍यांकन करने का अवसर होता है. उन्‍होने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है।सफलता प्राप्‍त करने के लिए हमें परिश्रम करना ही पड़ता है।उन्‍होने मोबाइल से दूर रहने की सलाह छात्रों को दी।

विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्‍यक्ष दीप्ति कुमारी ने छात्रों को योग एवं प्रणायाम करने की सलाह दी।उन्‍होने कहा कि योग और प्रणायाम करने से मन एकाग्रचित होता है।अध्‍ययन करने के लिए मन का एकाग्रचित होना आवश्‍यक है।विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने छात्रों को परीक्षाओं की तैयारियों को ले कर कई आवश्‍यक जानकारियां दी।उन्‍होने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।इसे आपसे कोई नहीं चुरा सकता है।उन्‍होने अभिभावकों अपने बच्‍चों के अध्‍ययन एवं गृहकार्य में सहयोग करने की अपील की।विद्यालय प्रबंधक पीपी गुप्‍ता ने सीबीएसई के प्रावधानों की जानकारी दी।वरीय शिक्षक नरेंद्र पांडेय ने भी छात्रों से कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।यदि छात्र बिना किसी तनाव के नियमित अध्ययन करें और समय का सदुपयोग करें तो सफलता अवश्‍य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।गोष्‍ठी में शिक्षक विजय कुमार, आर्यन, आकृति सचदेवा, उदय कुमार, रौशन लकड़ा आदि मौजूद थे।

टॉपर को सम्‍मानित किया गया।

गोष्‍ठी के दौरान सीबीएसई की परीक्षा में कक्षा 12 वीं टॉपर को मैडल व उपहार भेंट कर सम्‍मानित किया गया।विज्ञान संकाय में अनुष्‍का सिंह, कला संकाय में श्रुति कुमारी व वाणिज्‍य संकाय में साक्षी अग्रवाल को पुरस्‍कृत किया।इन तीनों ने विद्यालय में अपने अपने संकाय में टॉपर होने का गौरव हासिल किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!