शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला के तीसरे दिन शिक्षण सामग्री की साज-सज्जा

लातेहार : धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में आयोजित वार्षिक शिशु वाटिका आचार्य कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार, 27/05/2026 का शुभारंभ प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया।कार्यशाला में हिंदी व्यंजन वर्णों से बने शब्दों, चित्रों एवं वर्णों को कंप्यूटराइज्ड तरीके से तैयार कर उनकी आकर्षक साज-सज्जा की गई। इससे भैया-बहनों को शब्दों और चित्रों की पहचान करने में काफी सहायता मिलेगी।विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने कार्यशाला का अवलोकन किया तथा इससे संबंधित जानकारियां शिशु वाटिका की सभी दीदीजी के साथ साझा कीं।इस अवसर पर शिशु वाटिका की सभी दीदीजी उपस्थित थीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!