
सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल, एक की हालत गंभीर
Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के भव फैक्टरी के पास शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा कला गांव निवासी मुखराज यादव के पुत्र विकाश कुमार यादव उम्र 16 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि विकास कुमार शनिवार की सुबह किसी काम से छतरपुर बाजार जा रहा था।इसी बीच रास्ते में भव फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल विकास कुमार को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सको ने विकास कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।
दूसरी घटना में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा हनुमान नगर निवासी महेंद्र भुइयां के पुत्र कमलेश कुमार उम्र 30 वर्ष शनिवार की दोपहर रेड़मा सुरेश सिंह चौक के पास अज्ञात वाहन के धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीरों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल कमलेश कुमार का इलाज करवा रहे हैं।




