हुसैनाबाद अनुमण्डल प्रगतिशील पत्रकार मंच के अध्यक्ष बने कमलेश विश्वकर्मा, संजय ओझा बने सचिव

Palamu : रविवार को शहर के रुद्रा होटल में हुसैनाबाद अनुमण्डल स्तर के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक की गई जिसका अध्यक्षता सैयद नौशाद आलम उर्फ गुड्डू ने किया।जबकि संचालन वरिष्ट पत्रकार सुरेंद्र प्रसाद ने की।बैठक में सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

सर्वसम्मति से पूर्व की कमिटी को विस्तार हेतु भंग किया गया। जिसमें निम्नलिखित सदस्यों को पुनः दायित्व निर्वाहन हेतु चुना गया। जिसमें संरक्षक के रूप में शम्भु चौरसिया,जफर हुसैन, डॉ सत्येंद्र कुमार चंदेल,सुरेन्द्र प्रसाद,जबकि संगठन मंत्री सैयद नौशाद आलम,उर्फ गुड्डू व अध्यक्ष कमलेश कुमार विश्वकर्मा,एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,हिमांषु तिवारी,अखिलेश पासवान, सचिव संजय कुमार ओझा,कोषाध्यक्ष गौतम कुमार पटेल, प्रवक्ता डॉ जितेंद्र प्रसाद,मीडिया प्रभारी विकाश कुमार,सदस्य में धनंजय कुमार, दीपनारायण कुमार,अनुज कुमार रवी कुंदन चौरासिया, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता,अनूप कुमार राकेश कुमार सिंह आदि को बनाया गया।

बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा व सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे व रचनात्मक कार्यो को करने का निर्णय लिया।

बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन डॉ सत्येंद्र कुमार चंदेल ने किया,वहीं निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा आप सभी मीडिया बन्धु मेरे भाई व मार्गदर्शक हैं मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन कार्यो को आगे बढाने का कार्य करूंगा मेरा पहला प्राथमिकता हैं कि पत्रकार हितों की रक्षा और उनके सम्मान का रक्षा करूंगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!