टांगी से मर्डर कर खेत में छिपाया शव, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। अपनी ही फुफू की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए हत्या की पूरी कहानी भी बताई।

रविवार को जगन्नाथपुर के एसडीओ राफेल मुर्मू ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस संबंध में आवेदक राकेश सिंकु, पिता राम सिंकु, निवासी बलिया, थाना जगन्नाथपुर ने लिखित आवेदन देकर अपनी फुफू दुरिया गगराई (लगभग 50 वर्ष), पति स्व.उंकुरा लागुरी, निवासी चिरूपासया,थाना जेटेया की हत्या का मामला दर्ज कराया था। अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान घटनास्थल से बरामद हरे रंग का हॉफ टी-शर्ट और नीले रंग का फुल पैंट अहम सुराग साबित हुआ।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उक्त कपड़े चिरूपासया गांव निवासी गागा गगराई (30 वर्ष), पिता ओड़ेया गगराई के हैं, जिसे कई बार उन्हीं कपड़ों में गांव में घूमते देखा गया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गागा गगराई की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतका दुरिया गगराई, जो रिश्ते में उसकी फुफू लगती थी, पिछले करीब एक वर्ष से उसे और उसकी पत्नी को ताना मारती थी। वह कहती थी कि मंदिर में पूजा कराकर दोनों को बीमार करवा देगी, जिससे उनकी मौत हो जाएगी। लगातार मिल रहे इस मानसिक प्रताड़ना से वह काफी आक्रोशित था।

आरोपी ने बताया कि 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे उसने दुरिया गगराई को सड़क पर घूमते देखा। तभी उसने उसे मारने की ठान ली। वह अपने घर से चुपके से एक धारदार टांगी लेकर निकला और बीमा गगराई के घर जाने वाले रास्ते में आम के पेड़ के पास छिप गया, क्योंकि मृतका इन दिनों वहीं रह रही थी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!