हुसैनाबाद थाना के हाजत से हथकड़ी-रस्सा के साथ आरोपी फरार, चौकीदार को दिया धक्का

पुलिस ने पीछा कर पकड़ने का किया प्रयास, फरार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Palamu : हुसैनाबाद थाना की हाजत से एक अभियुक्त पुलिस को धक्का देकर हथकड़ी और रस्सा के साथ फरार हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब 08.10 बजे की है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित पुअनि विजय प्रसाद मेहता के बयान पर फरार अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आवेदन के अनुसार बुधवार को प्रथम ओडी ड्यूटी 08.00 बजे से 14.00 बजे तक थी। थाना पहरा व हाजत सुरक्षा में चौकीदार 03/29 अक्षय कुमार और चौकीदार 3/33 मिथिलेश कुमार पासवान तैनात थे। हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 198/26 दिनांक 29.09.2026 धारा 303(2) BNS के अप्राथमिकी अभियुक्त रितेश कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता अनिल सिंह, साकिन पीपरा बगाही, थाना कुटुम्बा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर आज दिनांक 01.10.2026 को सुबह 04.15 बजे थाना लाया गया था और हाजत में रखा गया था।

हाजत में बंद अभियुक्त ने पेट में दर्द की शिकायत की। इलाज के लिए उसे हाजत से हाथ में हथकड़ी लगाकर बाहर निकाला जा रहा था, तभी उसने ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को धक्का दिया और हाथ में लगी हथकड़ी व रस्सा सहित हाजत से भाग निकला। थाना में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारी, आरक्षी बल, चालक व चौकीदार ने भागे अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने फरार अभियुक्त रितेश कुमार के विरुद्ध हथकड़ी- रस्सा लेकर भागने के आरोप में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!