हूसेनाबाद : पुराना वीडियो फिर वायरल, बच्चों से मारपीट करने वाले शिक्षक पर 2022 में ही हो चुकी है कार्रवाई

Palamu : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक शिक्षक द्वारा कक्षा में पढ़ रहे बच्चों के साथ मारपीट करने का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच पलामू पुलिस ने मामले की जांच कर स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो किसी हालिया घटना का नहीं, बल्कि वर्ष 2022 की पुरानी घटना का है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई जांच में यह सत्यापित हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा शिक्षक शशिकेश कश्यप है, जो उस समय जपला स्थित लक्ष्मी शिशु वाटिका विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बच्चों के साथ मारपीट की घटना वर्ष 2022 में हुई थी।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में हुसैनाबाद महिला थाना कांड संख्या-12/2022 दिनांक 30 अगस्त 2022 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा जेजे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के क्रम में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और उसके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई भी की गई थी।


पलामू पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो अथवा समाचार को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें। साथ ही भ्रामक, अधूरी या पुरानी जानकारी को नए घटनाक्रम के रूप में प्रसारित करने से बचें।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में वायरल हो रहा वीडियो नई घटना नहीं है और इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई वर्ष 2022 में ही पूरी की जा चुकी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!