अतिक्रमण हटाओ अभियान में सड़क किनारे रखे सामान जब्त

Latehar : कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण को हटाकर आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना है।इसी क्रम में 13 जून 2026 को नगर पंचायत लातेहार के नगर प्रबंधक के नेतृत्व में थाना चौक से माको मोड़ एवं जुबली चौक रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए सामान तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले सामानों को जब्त किया गया।

अतिक्रमणकारियों एवं दुकानदारों को भविष्य में सड़क किनारे किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखने का निर्देश दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे अनावश्यक सामान रखकर बिक्री न करें तथा यातायात व्यवस्था को बाधित न होने दें।अभियान के दौरान दंडाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, नगर प्रबंधक, राजस्व निरीक्षक, फील्ड सुपरवाइजर एवं सेनेटरी सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!