
अंबेडकर पार्क में व्याप्त गंदगी को देखकर डॉ. ए. अंसारी और योगा टीम ने की साफ सफाई
Palamu : मेदिनीनगर शहर के अंबेडकर पार्क में व्याप्त गंदगी को देखते हुए लॉन्ग लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ए अंसारी ने अपने टीम के साथ अंबेडकर पार्क का साफ सफाई कराया। वही सुबह में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे योगा टीम ने भी डॉक्टर ए. अंसारी का साथ दिया और सभी के सहयोग से पार्क की साफ सफाई की गई। यहां पर योगा करने पहुंचे महिला और पुरुष की टीम ने बताया कि यहां पर कुछ दिन पहले नगर निगम के द्वारा कंस्ट्रक्शन का काम कराया गया था और सभी गंदगी को यहीं पर छोड़ दिया गया था।

टीम के सदस्यों ने बताया कि जब वह गुरुवार की सुबह योगा और मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे तो पार्क में व्याप्त गंदगी पड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम प्रशासन की लापरवाही है। कंस्ट्रक्शन का काम करवा कर यहां पर व्याप्त गंदगी छोड़ दी गई है।
उन्होंने बताया की यहां पर प्रतिदिन लोग योगा करने और मॉर्निंग वॉक करने पहुंचते हैं।जिन्हें व्याप्त गंदगियों का सामना करना पड़ रहा था।जिसे देखते हुए डॉक्टर ए अंसारी की टीम और योगा टीम ने पार्क की विधिवत्त साफ सफाई की।



