
आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में भ्रष्टाचार चरम पर, 11 मई से होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन : कविता देवी
Palamu : मेदिनीनगर शहर स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को वार्ड नंबर 11 की वार्ड पार्षद कविता देवी,वार्ड नंबर 12 के पूर्व प्रत्याशी सौम्या कुमारी और वार्ड नंबर 2 के पूर्व प्रत्यासी दिव्या भगत ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दिया कि सामाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अगर विभाग के लोगों पर कारवाई नहीं हुई तो 11 मई 2026 दिन सोमवार को कचहरी परिसर में इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत होगी। जिसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद 11 नंबर वार्ड कविता देवी के द्वारा किया जाएगा।

इसके समर्थन में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ भी रहेंगे।जैसा कि आप जानते हैं कि स्वास्थ्य सहीया संविदा कर्मी के श्रेणी में आते हैं और उनकी नौकरी स्थाई नहीं है। यहां तक कि इनको वेतन भी नहीं मानदेय मिलता है।
इन्हें सरकारी कर्मचारी की मान्यता नहीं है। ना ही पेंशन पीएफ जैसे सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं इनको मिलती हैं। ऐसे में जब आम सभा या ग्राम सभा के अनुशंसित उम्मीदवार को भी ना चुना जाए तो ऐसी महिलाएं, जो समाज के बिल्कुल पिछड़े धड़े से आती हैं और समाज का यह महत्वपूर्ण काम करती है। उनके साथ सरासर नाइंसाफी होती है। यहां तक कि जनप्रतिनिधि वार्ड नंबर 11 की कविता देवी के द्वारा अनुसंसित आम सभा में चयनित उम्मीदवार को न सिर्फ महिला कल्याण विभाग के पदाधिकारी द्वारा नजरअंदाज किया गया, बल्कि वार्ड नंबर 11 के जनता के पब्लिक पिटीशन को भी तरजीह नहीं दी गई। यह लोकतंत्र की हत्या है और सिस्टम पर पूरा का पूरा लालफीताशाही हावी हो जाने का प्रतीक है।
जाहिर सी बात है कि इसके पीछे घनघोर भ्रष्टाचार भी लिप्त है। कुछ महीने पहले चियांकी क्षेत्र में कार्यरत सहिया चंद्रावती देवी को बिना किसी चिट्ठी के द्वारा कार्यभार से मुक्त कर दिया गया। न कोई स्पष्टीकरण, न कोई दूसरा मौका, ये लालफीताशाही की चरम है। इस भ्रष्टाचार और नाइंसाफी के खिलाफ 11 में 2026 को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरुआत कचहरी कैंपस में की जाएगी। जिसमें मुख्य तौर पर कविता देवी वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 11 के द्वारा अनशन पर बैठा जाएगा।
झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के जिला संयोजक दिव्या भगत के द्वारा इस आमरण अनशन को समर्थन दिया गया है।मौके पर शहर की आम जनता व स्वास्थ्य सहीया भी भारी संख्या में उपस्थित थे।




