आरपीएस सेवा संस्थान में चार बच्चों का नामांकन, अनाथ बच्चों को मिल रहा सहारा

लातेहार:महुआडांड़ प्रखंड स्थित आरपीएस सेवा संस्थान में चार बच्चों का नामांकन कराया गया। संस्थान द्वारा लगातार जरूरतमंद और अनाथ बच्चों को आश्रय देकर उन्हें बेहतर जीवन की दिशा देने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत अंतर्गत ग्राम सुग्गा बांध निवासी हेरमोन तेलरा ने अपनी 7 वर्षीय पुत्री किरण तेलरा एवं 5 वर्षीय पुत्री आरती तेलरा का नामांकन संस्थान में कराया। उन्होंने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व बच्चों की मां के निधन के बाद उनकी देखभाल समुचित ढंग से नहीं हो पा रही थी, जिससे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई थी।वहीं, गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेवरपानी की एक महिला ने भी अपने दो बच्चों 6 वर्षीय सानू मुंडा और 8 वर्षीय संजीवन मुंडा का नामांकन आरपीएस सेवा संस्थान में कराते हुए बताया कि पिता की मृत्यु के बाद बच्चों का पालन पोषण एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी, जिसे देखते हुए बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और शिक्षा के उद्देश्य से यह कदम उठाया।संस्थान के संचालकों ने बताया कि आरपीएस सेवा संस्थान पिछले कई महीनो से अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को आश्रय प्रदान कर रहा है। कम समय में ही 100 से अधिक बच्चों को यहां सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में सहयोग दिया जा रहा है।बच्चों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। सभी बच्चों का नामांकन प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी विद्यालय कृष्ण मेमोरियल एकेडमी में कराया गया है, जहां उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।स्थानीय स्तर पर संस्थान के इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!