उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रायपुर पहुंचे, राज्यपाल और मंत्रीगणों ने किया स्वागत

Raypur : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बुधवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। रायपुर पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना हो गए । यहां वे एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

सुबह लगभग 10 बजे रायपुर पहुंचने के बाद वे सीधे एम्स परिसर के लिए रवाना हुए। दोपहर 12:30 बजे तक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे वापस एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा खुद मुख्य सचिव विकासशील ने की है। हालांकि, उनके काफिले की रिहर्सल के चलते सरोना रिंग रोड से टाटीबंध चौक के बीच यात्रियों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा।

उपराष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही एम्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा, एम्स गुवाहाटी के प्रो. अशोक पुरानिक एवं एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल के साथ ही केंद्र के पीएमएसवाय डायरेक्टर सचिन कुमार विशेष रुप से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!