एसपी कपिल चौधरी ने हरिहरगंज थाना का किया निरीक्षण

Palamu : एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार की शाम हरिहरगंज थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना मे पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने विशेष रूप से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी और इस दिशा में सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका नियमित निरीक्षण का हिस्सा है। जिसके तहत वे थानों की कार्यप्रणाली का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाने में सभी पुलिस अधिकारी मौजूद पाए गये।

मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार एसआई राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार झा, एएसआई भूपेंद्र सिंह, विनोद कुमार राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!