एसवीएम में विज्ञान सप्ताह दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Latehar: सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत 25 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक विभिन्न शैक्षिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है।
25 जुलाई को प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एस. के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने विज्ञान के महत्व पर विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया। इस अवसर पर विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. एस. के. सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

26 जुलाई को कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा मॉडल निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

27 जुलाई को कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा कक्षा 4 के विद्यार्थियों के लिए नागरिकता विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि विज्ञान सप्ताह जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!