कार के धक्के से चाय दुकानदार घायल हालत गंभीर, स्थानीय दुकानदारों ने पहुंचाया अस्पताल

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान बस दीपू के पास बुधवार की रात करीब 8:30 बजे एक कार जेएच 01डीडी 8556 ने एक चाय दुकानदार को धक्का मारकर फरार हो गया।चाय दुकानदार की पहचान मनातू निवासी संतोष कुमार उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि संतोष कुमार मनातू का रहने वाला है।

मेदिनीनगर छह मुहान बस दीपू स्टैंड के पास वह चाय बेचने का काम करता है।बुधवार को संतोष अपना चाय दुकान बंद कर बस दीपू आश्रय गृह में जा रहा था।इसी बीच तेज रफ्तार कार जेएच 01डीडी 8556 ने उसे पीछे से धक्का मार कर फरार हो गया। कार के धक्के से गिरकर संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों के द्वारा घायल संतोष कुमार को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार की खोज में जुट गई है।वहीं अस्पताल में डॉक्टर उदय सिंह के नेतृत्व में घायल संतोष कुमार का इलाज जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!