कुटमु पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार घायल; दो मेदिनीनगर रेफर

Latehar:बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमु पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में 7 वर्षीय बच्ची रितिका कुमारी, अजय कुमार (32), जूही कुमारी (28) एवं विजय कुमार गुप्ता (50) शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार गुप्ता बरवाडीह निवासी हैं, जबकि अन्य घायल पलामू जिले के इटहे, लेस्लीगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह भिजवाया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!