कोयल नदी के किनारे अपराधियों ने युवक को मारी गोली
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों की देखरेख में युवक की इलाज चल रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।



