गढ़वा : ट्रेन के गेट पर गिरकर गिरिडीह का युवक घायल, इलाज के बाद खतरे से बाहर
गिरिडीह से परीक्षा देने भोपाल जा रहा था युवक
Gadhwa : गढ़वा रेलवे स्टेशन पर बीती रात ट्रेन के गेट पर गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान गिरिडीह निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र सौरव कुमार चंद्रवंशी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार सौरभ चंद्रवंशी गिरिडीह रेलवे स्टेशन से धनबाद भोपाल एक्सप्रेस पर सवार होकर परीक्षा देने भोपाल जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में गढ़वा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद गढ़वा रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और समाजसेवी शनि चंद्रवंशी के द्वारा घायल सौरभ कुमार चंद्रवंशी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल सौरव कुमार का इलाज करवा रहा है।



