गढ़वा में शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह; दो और आरोपी गिरफ्तार

Gadhwa : जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को हुए सरकारी शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और प्रतिशोध की भावना मुख्य कारण रही।

पुलिस ने इस मामले में मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली निवासी 42 वर्षीय मतीन अख्तर उर्फ मुना खान तथा चैनपुर थाना क्षेत्र के कुमनी गांव निवासी 23 वर्षीय मफूज अंसारी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।एसपी ने बताया कि मृतक दीपक कुजूर की पत्नी पहले मेदिनीनगर में काम करती थीं।

इसी दौरान उनके मालिक मतीन अख्तर उर्फ मुना खान से प्रेम संबंध बन गए थे। वर्ष 2025 में महिला की शादी दीपक कुजूर से होने के बाद वह सिमडेगा चली गईं। पुलिस के अनुसार मतीन अख्तर चाहता था कि महिला अपनी बच्ची के साथ उसके पास मेदिनीनगर में रहे। ऐसा नहीं होने पर उसने प्रतिशोध की भावना से अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर की हत्या की साजिश रची।


पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को दीपक कुजूर अपनी सास को रमकंडा थाना क्षेत्र के बरवा गांव छोड़कर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के पास अपराधियों ने उन पर गोलियां चलाईं और धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी।एसपी ने बताया कि इस मामले में पहले ही मेदिनीनगर के कुंड मोहल्ला निवासी परवेज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!