
चाकूबाजी में होटल हॉट लिप्स का संचालक घायल, मामला थाना में दर्ज
Palamu : मेदिनीनगर शहर के होटल हॉट लिप्स संचालक को अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार की दोपहर चाकू से मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में होटल हॉट लिप्स के संचालक उग्रशेन ने बताया की उनका दुकान बड़ा पोस्ट ऑफिस के नजदीक है। सोमवार की दोपहर वह अपने दुकान में बैठे हुए थे।

इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और अग्रसेन के दुकान से कुछ सामान पार्सल करवाया। पार्सल करवाने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि पैसा नहीं देंगे बाद में देंगे। इस बात पर अग्रसेन और उस अज्ञात व्यक्ति के बीच बहस होने लगा। बहस होने के बीच उस अज्ञात व्यक्ति ने उग्रसेन को चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद दुकान के स्टाफ द्वारा घायल अग्रसेन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।वही इस घटना के बाद भुक्तभोगी उग्रसेन ने शहर थाना में घटना से संबंधित मामला दर्ज करा दिया है।वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




